suvichar
✕

देश में कोरोना के 11,610 नए मामले, 1,06,44,858 संक्रमित

Updated: बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (11:47 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,610 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,09,37,320 हो गए, जिनमें से 1,06,44,858 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 100 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,913 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, 1,06,44,858 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.33 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। देश में अभी 1,36,549 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत है।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
 
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में अभी तक 20,79,77,229 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,44,931 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया था। (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख