dharma sangrah

70 दिन बाद देश में 9 लाख से कम एक्टिव मरीज, 2.83 करोड़ संक्रमण मुक्त

Updated: बुधवार, 16 जून 2021 (12:00 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 62,224 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,96,33,105 हो गई। वहीं, 70 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी नौ लाख से कम हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, 2,542 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,79,573 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,65,432 हो गई है, जो कुल मामलों का 2.92 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 47,946 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 95.80 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 38,33,06,971 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,30,987 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 3.22 प्रतिशत है। पिछले 9 दिन से यह दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 4.17 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 34वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।

देश में अभी तक कुल 2,83,88,100 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मत्यु दर 1.28 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 26,19,72,014 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

5 साल में इमारतें गिरने से देश भर में लगभग 8,000 मौतें : सिर्फ हादसों पर हंगामा नहीं, सिस्टम बदलने की जरूरत

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

अगला लेख