suvichar

भारत में लगातार तीसरे दिन 6 लाख से कम नए मामले, 81.84 लाख संक्रमित

Updated: रविवार, 1 नवंबर 2020 (12:09 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) संक्रमण के 46,963 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 81,84,082 हो गई, जिनमें से 74.91 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इसी के साथ देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.54 प्रतिशत हो गई है।

ALSO READ: यूरोप में कोरोना का कहर, ब्रिटेन में लगा 4 सप्ताह का लॉकडाउन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 470 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,22,111 हो गई है।

देश में अब तक 74,91,513 लोग कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके हैं और देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.54 प्रतिशत हो गई है। कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौत की दर 1.49 प्रतिशत है।
भारत में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से नीचे रही। आंकड़ों के अनुसार, देश में 5,70,458 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 6.97 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार हो गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 31 अक्टूबर तक कुल 10,98,87,303 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की चुकी है, जिनमें से शनिवार को 10,91,239 नमूनों की जांच की गई। (भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख