Daily Horoscope
✕

Corona India Update : देश में 63.94 लाख कोरोना संक्रमित, करीब 1 लाख की मौत

Updated: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 (10:52 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 81,484 मामले सामने आए जबकि महामारी से निजात पाने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम 78,877 रहने से सक्रिय मामलों में 1,500 से अधिक की वृद्धि हुई। इस अवधि में 1,095 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 63,94,069 पर पहुंच गयी है वहीं कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 53,52,078 हो गई है।

संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या कम होने से पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या 1,512 बढ़कर 9,42,217 हो गई है। देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 99,773 पर पहुंच गई है।

देश में सक्रिय मामले 14.74 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.56 फीसदी रह गए हैं जबकि, रोगमुक्त होने वालों की दर 83.70 प्रतिशत हो गई है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 22 कम होकर 2,59,440 रह गए हैं जबकि 394 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 37,056 हो गई है। इस दौरान 16,104 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 11,04,426 हो गई।
 
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2,796 की वृद्धि हुई है और राज्य में अब 1,10,431 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8,994 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,92,412 लोग स्वस्थ हुए हैं।
 
आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 587 कम होने से सक्रिय मामले 57,858 रह गए। राज्य में अब तक 5,869 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 6,36,508 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख