ramcharitmanas

CoronaVirus India Update : एक्टिव मरीजों की संख्‍या 1 लाख से कम, इन 5 राज्यों में कोरोना अभी भी बड़ा खतरा

Updated: बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (12:02 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 1 लाख से कम हो गई। आज देश में 8,954 नए मामले सामने आए जबकि 267 मरीजों की मौत हो गई। केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्‍ट्र और मिजोरम में कोरोना अभी भी बड़ा खतरा बना हुआ है। हालांकि पश्चिम बंगाल को छोड़कर इनमें से सभी राज्यों में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या नए मरीजों की तुलना में ज्यादा है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 45 लाख 96 हजार 776 हो गई। महामारी की वजह से देश में 4 लाख 69 हजार 247 लोग मारे जा चुके हैं।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या 99,023 है, जो कि कुल मामलों का 0.29 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,520 की कमी आई है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है, जो कि मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।
 
अब तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 40 लाख 28 हजार 506 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.36 फीसदी है। देश में अब तक टीकाकरण अभियान के तहत टीके की 124.10 करोड़ खुराक दी गई है।
 
इन 5 राज्यों में बुरा हाल : केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्‍ट्र और मिजोरम में कोरोना अभी भी बड़ा खतरा बना हुआ है। केरल में 4,723 नए मरीज मिले हैं जबकि 5370 लोग स्वस्थ हुए। कोरोना की वजह से 177 लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु में 720 नए कोरोना संक्रमित मिले, 758 लोगों ने कोरोना को हराया और 9 लोग मारे गए।
 
पश्चिम बंगाल में 705 लोग कोरोना से संक्रमित हुए, 694 लोग स्वस्थ हुए और 13 लोगों की मौत हुई। महाराष्‍ट्र में 678 कोरोना मरीज पाए गए, 942 लोग स्वस्थ हुए और महामारी की वजह से 35 लोगों की जान चली गई। मिजोरम में 365 कोरोना संक्रमित मिले, 415 स्वस्थ और 4 लोगों की मौत हो गई।  
 
कहां कितनी मौतें : कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई है। यहां अब तक 1,40,997 लोग महामारी की वजह से काल के गाल में समा गए। केरल के 40,132 लोग, कर्नाटक के 38,211 लोग, तमिलनाडु के 36,481 लोग, दिल्ली के 25,098 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,911 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,486 लोग मारे गए।
 

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

अगला लेख