Hanuman Chalisa

डरना जरूरी है... इस साल 1 दिन में रिकॉर्ड 26291 नए मामले, 24 घंटों में 118 लोगों की मौत, महाराष्ट्र-मप्र में बेकाबू रफ्तार

सोमवार, 15 मार्च 2021 (11:00 IST)
नई दिल्ली। देश में लोगों की लापरवाही से कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेजी आ गई है। सरकारों के निर्देशों के बाद भी बाजारों में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। देश में नए कोरोना मामलों में 3.8 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महाराष्ट्र, पंजाब के अलावा दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने उन राज्यों से भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं, जहां अभी तक स्थिति कंट्रोल में है। मरीजों की ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 96.68 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है।
ALSO READ: 16वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चुनावों के मद्देनजर सरकार नहीं बढ़ा रही है कीमतें
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 26,291 नए मामले सामने आए। बीते 24 घंटे यानी एक दिन में 118 लोगों की संक्रमण के चलते जान गई है। कुल 1,58,725 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

85 दिनों में सबसे ज्यादा मामले : आंकड़ों के अनुसार देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए। इससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे। देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1.13 करोड़ हो गई है। यह इस साल एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड मामले हैं। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,19,262 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,07,352 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में रविवार तक कोरोनावायरस के लिए कुल 22,74,07,413 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 7,03,772 सैंपल कल टेस्ट किए गए। 
महाराष्ट्र में भी कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। नागपुर में आज से 21 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इसके बाद भी लोग सड़कों पर मॉनिंग वॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। कोविड-19 के नए मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 16,620 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 23 लाख 14 हजार के पार पहुंच गई है। लातूर और उस्मानाबाद में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है।
ALSO READ: कोरोना विस्फोट:भोपाल,इंदौर में एक दिन में 500 नए केस,मंगलवार को नाईट कर्फ्यू पर फैसला
मध्यप्रदेश में लिया जा सकता है बड़ा फैसला : मध्यप्रदेश में कोरोना फिर पैर पसार रहा है। रविवार को प्रदेश में 743 नए मरीज सामने आए। मध्यप्रदेश के दो सबसे प्रमुख शहर भोपाल और इंदौर फिर कोरोना के हॉटस्पॉट बन गए हैं।
 
रविवार को राजधानी भोपाल और इंदौर में एक दिन में कुल 500 नए मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। राजधानी भोपाल में रविवार को 241 नए मरीज और इंदौर में 259 नए केस मिलने के साथ ही एक बार फिर कोरोना विस्फोट जैसे हालात हो गए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 4.5 प्रतिशत हो गई है जबकि देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार 1.85 प्रतिशत है।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट में अंतरर्कलह, नृपेंद्र मिश्रा बोले- मुझे बैठक में नहीं बुलाया, धर्म सेना प्रमुख का पलटवार- ट्रस्ट नहीं ये गिरोह है

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

जनसेवा सर्वोपरि, प्रतिकूल मौसम में भी CM योगी ने किया जनता दर्शन

JioFinance से अब सिर्फ 24 रुपए से भरें ITR, साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

अगला लेख