ganesh chaturthi
✕

बड़नगर से Ground Report : लोगों की लापरवाही ने स्थिति को बनाया और भयावह

Updated: शनिवार, 16 मई 2020 (16:44 IST)
बड़नगर। उज्जैन जिले के अंतर्गत आने वाली तहसील बड़नगर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैला। यह तहसील संक्रमण की बढ़ती संख्या से भारत में तीसरे स्थान पर आ गई। 4 लाख के करीब आबादी वाले बड़नगर में संयुक्त परिवार कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार हुए। शुरुआती दिनों में प्रशासन के धीमा रवैया भी संक्रमण के फैलने का कारण बना। शुरुआती दिनों में कोरोना वायरस को लेकर लोगों की लापरवाही से ऐसी भयावह स्थिति बनी।
 
नगर में कोरोना से अब तक 4 लोगों की मौत हुई है। कोरोना पॉजिटिव की संख्या की बात की जाए कुल संभावित पॉजिटिव संख्या 60 से भी ज्यादा हो चुकी है। हॉस्पिटल में संदिग्ध मरीज आने के बाद भी लापरवाही बरती गई, जिससे यह संक्रमण तेजी से फैला। इलाज करने वाले डॉक्टर और उनके परिवार के संदस्य भी कोरोना संक्रमित हो गए।
संक्रमण की चेन ढूंढने में नाकाम : वेद परिवार से शुरू हुई कोरोना की चेन गुप्ता हॉस्पिटल, मकवाना परिवार, सेन परिवार, राठौड़ परिवार के बाद मेहता परिवार में पहुंची। कोरोना को खत्म करने को लेकर प्रशासनिक प्रयास जारी हैं। बड़नगर के डॉ. राहुल  उपाध्याय के मुताबिक प्रशासन शुरुआती दौर में कोरोना की चेन को ढूढंने में नाकाम रहा। 'सुपर स्प्रेडर' के कारण वायरस का संक्रमण तेजी से फैला।
 
संयुक्त परिवार हुए कोरोना के शिकार : डॉ. राहुल उपाध्याय का कहना है कि संयुक्त परिवार होने से एक व्यक्ति से परिवार के अन्य सदस्यों में संक्रमण तेजी से बढ़ा। इसमें वेद परिवार के 26 सदस्य, राठौड़ परिवार के 17 सदस्य, गुप्ता परिवार (जिनके हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित का इलाज हुआ) 8 सदस्य, मकवाना परिवार के 9 सदस्य संक्रमित हुए। डॉ. राहुल उपाध्याय के मुताबिक अब प्रशासन इन परिवारों के संपर्क में आने वालों का भी पता लगा रहा है।
स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी इजाफा : कोरोना की संक्रमण की फैलती चैन के बीच यह राहतभरी खबर रही कि इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 28 लोग कोरोना से स्वस्थ होकर वापस लौट चुके हैं। कोरोना को हराकर स्वस्थ होकर लौटने वालों का मोहल्ले वालों ने ताली और थाली बजाकर स्वागत किया। इसमें कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित वेद परिवार के सदस्य भी थे।

लेखक के बारे में
सुधीर शर्मा
सुधीर शर्मा विश्व के प्रथम हिन्दी न्यूज पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। इनके पास मीडिया और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों का व्यापक अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत नईदुनिया से प्रूफ रीडर के रूप में की। 2012 से.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख