suvichar

दुनिया के इन 10 देशों में सबसे ज्यादा कहर ढा रहा है कोरोनावायरस, भारत को पछाड़कर ब्राजील नंबर 2 पर...

Updated: रविवार, 14 मार्च 2021 (10:24 IST)
वाशिंगटन।  दुनिया भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11.94 करोड़ से अधिक हो गई है जबकि इस महामारी से अब तक 26.47 लाख लोगों की जान जा चुकी है।
 
ALSO READ: कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन : 10 सवाल, 10 जवाब
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 94 लाख 87 हजार 107 हो गई है जबकि 26 लाख 47 हजार 950 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। इन 10 देशों में है कोरोना का सबसे ज्यादा असर... 

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर निरतंर जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,93,99,486 हो गई जबकि 5,34,275 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
अमेरिका के बाद कोरोना सबसे ज्यादा कहर ब्राजील में ही ढा रहा है। यहं अब तक 1,14,39,558 लोग संक्रमित हुए हैं और 2.77 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
भारत में इस सूची में तीसरे नंबर पर है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,13,59,045 हो गई है, देश में 2,10,544 एक्टिव मरीज है जबकि 1,58,604 कोरोना मरीज मारे जा चुके हैं। 
 
कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल चौथे स्थान पर रूस है। रूस में कोरोना वायरस से 43.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 90,169 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या करीब 42.67 लाख हो गई है और 1,25,701 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 41 लाख पांच हजार 527 लोग संक्रमित हुए हैं और 90,376 मरीजों की मौत हुई है।
 
स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.83 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 72,258 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 32.01 लाख से अधिक हो गई है और 101,881 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक 28.66 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 29,431 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 25.69 लाख से अधिक हो गई है और 73,369 लोगों की मौत हो चुकी है।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख