sundarkand
✕

जब बेटे से रहा नहीं गया और पिता के लिए छोड़ दिया पलंग

Updated: रविवार, 2 मई 2021 (11:56 IST)
नोएडा में एक 38 साल के बीमार बेटे ने कोरोना संक्रमित अपने पिता के लिए बेड छोड़ दिया। मयंक प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उनकी सांसे उखड़ने लगी तो उन्हें कहीं बेड नहीं मिला।

इसके बाद नोएडा कोविड अस्पताल में एडमिट उनके बेटे मयंक ने पिता के लिए अपना बेड छोड़ने का फैसला किया। मयंक खुद कोरोना संक्रमित होने के बाद अपना इलाज करा रहे थे। मयंक अब होम आइसोलेशन में हैं।


बेटे मयंक की तबीयत 9 अप्रैल को खराब हुई थी। इसके बाद 17 अप्रैल को वह नोएडा कोविड अस्पताल में एडमिट हुए थे। इस बीच उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई। उनका ऑक्सिजन लेवल भी गिरने लगा। जब उनके पिता को कहीं बेड नहीं मिला तो मयंक ने अपना बेड छोड़ने का फैसला किया। मयंक ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि मेरी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट 12 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। काफी प्रयासों के बाद 17 अप्रैल को मुझे नोएडा कोविड अस्पताल में बेड मिला लेकिन मुझे वहां जनरल वार्ड में रखा गया था।

मयंक ने बताया कि जब मेरी तबीयत बिगड़ी तो मुझे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। मेरा इलाज शुरू हुआ और मैं 10 दिन तक अस्पताल में एडमिट रहा। एक बार जब मेरा ऑक्सिजन लेवल स्थिर हो गया तो उसके बाद मुझे अपने पिता के बीमार होने की जानकारी मिली। मेरे पिता की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी और ऑक्सिजन लेवल भी कम हो रहा था।

हमने अस्पताल में बेड खोजने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद मयंक ने सीनियर डॉक्टर से संपर्क किया। उसने डॉक्टर से कहा कि भले ही मैं अभी कमजोरी महसूस कर रहा हूं लेकिन पिता की तुलना में मेरी हालत ठीक है। मैंने अपना बेड खाली करने की इच्छा जताई तो डॉक्टर राजी हो गए। इसके बाद 27 अप्रैल को उनके पिता को अस्पताल में एडमिट कर लिया गया। मयंक के पिता अभी आईसीयू में हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख