dharma sangrah

देश में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 12 लाख के पार, 29000 से ज्यादा की मौत

Updated: बुधवार, 22 जुलाई 2020 (21:21 IST)
नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोनावायरस (Covid-19) संक्रमण के मामले बुधवार की शाम 12 लाख के पार पहुंच गए तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 29000 से अधिक हो गया।
 
अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12,16,965 है तथा 29,474 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 7,69,979 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
 
देश में पिछले तीन दिनों के भीतर कोरोना मामलों में एक लाख की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे पहले रविवार की रात कोरोना मामले 11 लाख के पार पहुंचे थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 37724 मामलों की पुष्टि हुई जिससे संक्रमितों की संख्या 1192915 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 648 बढ़कर 28732 हो गई थी।

इसी अवधि में 28,472 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर अब तक 753050 लोग कोरोना से मुक्ति पा चुके थे। देश में सुबह में कोरोना संक्रमण के 411133 सक्रिय मामले थे।
 
 गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मामले में पूरे विश्व में तीसरे स्थान पर स्थित भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले गुरुवार की रात 10 लाख के पार पहुंच गए थे। रविवार की रात इसने 11 लाख के आंकड़े को भी पार कर लिया, जो गंभीर चिंता का विषय है। (वार्ता)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख