dharma sangrah
✕

Covid-19 : तो क्या देश में होने वाला है कोरोना विस्फोट, नवंबर तक हो सकते हैं 1 करोड़ मरीज

Updated: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (17:13 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमित मामलों की संख्या रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को पहली बार एक दिन में 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस बीच इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरू (आईआईएससी) ने डराने वाले अनुमान लगाए हैं।

आईआईएससी मुताबिक मौजूदा रफ्तार के हिसाब से भारत में 1 सितंबर तक कोरोना के 35 लाख केस हो जाएंगे। यानी अगले डेढ़ महीने के दौरान 26 लाख नए केस सामने आ सकते हैं।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार आईआईएससी के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हालात और भी खराब हो सकते हैं। अगर इसी रफ्तार से संक्रमितों की संख्या बढ़ी तो 1 नवंबर तक भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार हो सकता है।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 9 लाख 68 हजार 876 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है।
हालांकि अब तक 6 लाख 12 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 32 हजार 695 नए मामले सामने आए और 606 मौतें हुईं। यह एक दिन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख