Hanuman Chalisa
✕

विश्व में दूसरे स्थान पर भारत, कोरोना संक्रमण के मामले 41 लाख के पार

Updated: शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (23:03 IST)
नई दिल्ली। देश में शनिवार देर रात तक कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के रिकॉर्ड 83 हजार से अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख से अधिक हो गया जबकि 993 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच गई।
 
भारत 41 लाख से अधिक मामलों के साथ अब पूरे विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। संक्रमण के मामले में अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर था। देश में संक्रमितों की कुल संख्या अब 41,02,565 पहुंच गई है।
ALSO READ: COVID-19 : दिल्ली में लापरवाही से भयावह हालात, विशेषज्ञों की चेतावनी कोरोना को न समझें मजाक
वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 62 लाख को पार कर 62,10,699 पर पहुंच गई है और अब तक 1,87,874 लोगों की इससे जान जा चुकी है। ब्राजील में अब तक 40,91,801 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,25,502 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के बढ़ते कहर के बीच राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में भी वृद्धि जारी है और आज फिर से रिकवरी दर में आंशिक सुधार दर्ज किया गया।
 
महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर रात तक रिकॉर्ड 83,455 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 41,03,694 तथा मृतकों की संख्या 70,633 हो गई है।
 
चिंता की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नए संक्रमितों में वृद्धि जारी है जिसके कारण सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज 13,746 मरीज बढ़ने से सक्रिय मामले बढ़कर 8,60,141 पहुंच गए। इस दौरान 67,788 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त होने वालों का आंकड़ा 31,72,300 पर पहुंच गया।
ALSO READ: COVID-19 in India : COVID-19 के मामले 40 लाख के पार, ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण फैलने की आशंका से बढ़ा खतरा
देश में सक्रिय मामले 20.96 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.30 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.72 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गत दिवस के 77.25 प्रतिशत से सुधरकर आज 77.30 प्रतिशत पर पहुंच गई।
 
महाराष्ट्र में रिकॉर्ड मामले : महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 20,800 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या आज रात बढ़कर 8,83,862 पहुंच गई। राज्य में इस दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई तथा इस दौरान 10,801 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 6,36,574 हो गई है। इस दौरान 312 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 26,276 हो गई है।
 
राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज घटकर 72.02 प्रतिशत रह गई, जो शुक्रवार को 72.51 प्रतिशत थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर 2.97 फीसदी रह गई। राज्य में आज 9,683 मरीजों की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के बाद चिंता बढ़ गई है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या आज 2,20,661 पहुंच गई, जो शुक्रवार को 2,10,978 रही थी। (वार्ता)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख