dharma sangrah

3 दिन में कोरोना के 32000 से ज्यादा नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 53,000 पार

Updated: शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (10:59 IST)
नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,753 नए मामले सामने आए, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गई। देश में 13 अप्रैल से लगातार कोरोना के 10,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इस तरह पिछले 3 दिनों में 32,000 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना से अब तक कुल 4 करोड़ 48 लाख 08 हजार 022 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड 42 लाख 23 हजार 211 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि संक्रमण की वजह से 5 लाख 31 हजार 091 लोग मारे गए।
 
भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 27 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। दिल्ली में संक्रमण से 6, महाराष्ट्र में 4, राजस्थान में 3 और छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत हुई है। वहीं, केरल ने कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में 6 और नाम जोड़े हैं।
 
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 6.78 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.49 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,48,08,022 हो गई है।
 
भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.69 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

GPS से होगी गन्ना ढुलाई की लाइव ट्रैकिंग, 24 घंटे में चीनी मिल पहुंचेगा गन्ना, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल बदलाव

UP में बच्चों को मिलेगा पोषण का कवच! आंगनबाड़ी केंद्रों पर 32.88 लाख नौनिहालों को रोज मिल रहा गर्म और पौष्टिक भोजन

Gold Price: PM मोदी की अपील के बाद सोना-चांदी हुआ सस्ता, इतने गिरे दाम, निवेशकों के लिए क्या मायने

मानसूनी बारिश के अनियमित होने से पेट्रोल-डीजल की बिक्री में उछाल, अगस्त में 9.1% बढ़ी मांग

Royal Enfield Sales : अगस्त में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 11% बढ़ी, 1.26 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल बिकीं

अगला लेख