Hanuman Chalisa

Good News : चीन में Corona virus काबू में, वुहान में प्रतिबंधों में ढील शुरू, 2 महीने चला Lockdown

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (22:02 IST)
बीजिंग। विश्व में कोरोना वायरस (Corona virus) के कहर के बीच चीन ने सोमवार को कहा कि देश में कोविड-19 पर प्रभावी ढंग से काबू पा लिया गया है और इसने वुहान में लगाए गए कड़े प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू क दी है। वुहान के लोग 23 जनवरी से लॉकडाउन में हैं।

सोमवार को लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने न आने के बाद अधिकारियों ने वुहान में प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी।

देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि कोरोना वायरस का कोई नया घरेलू मामला सामने नहीं आया है, लेकिन बाहर से आए 39 लोगों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। सरकार विषाणु के पुन: प्रसार को रोकने के लिए विदेशों से आने वाले लोगों को सख्ती से अलग-थलग रखने के लिए कदम उठा रही है।

देश में रविवार को 9 मौतों के साथ मृतक संख्या 3,270 हो गई। मुख्य भूमि चीन में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की कुल संख्या रविवार को 81,093 हो गई।

इस बीच, विषाणु की रोकथाम के लिए 23 जनवरी से समन्वय कार्य देख रहे सेंट्रल लीडिंग ग्रुप (सीएलपी) ने कहा कि देश और वुहान में विषाणु पर काबू पा लिया गया है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, बैठक में उल्लेख किया गया कि राष्ट्रव्यापी स्तर पर, खासकर वुहान में विषाणु पर प्रभावी ढंग से काबू पा लिया गया है। वुहान में अधिकारियों ने कहा कि लोगों को काम पर वापस जाने की अनुमति है। सार्वजनिक परिवहन पर प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

अगला लेख