suvichar

राजस्थान में Corona virus जांच क्षमता बढ़कर 16250 प्रतिदिन हुई

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (20:50 IST)
जयपुर। राजस्थान सरकार ने कहा है कि राज्य में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 की जांच क्षमता बढ़कर 16,250 हो गई है और इस माह के अंत तक  25000 जांच प्रतिदिन कर लिया जाएगी।

राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 3.27 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस मरीजों का रिकवरी अनुपात अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है। राज्य में रिकवरी अनुपात लगभग 57 प्रतिशत है और यह 60 प्रतिशत तक रहा है।

उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 7173 हो गई जिनमें से 3860 लोग ठीक हो चुके हैं और 3424 लोगों को तो अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है। इस समय राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 3150 रोगी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील तरीके से काम कर रही है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में है।
उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर से आने वाले हर व्यक्ति के लिए 14 दिनों तक घर पर या संस्थागत रूप से पृथक रहना अनिवार्य किया हुआ है, ताकि बाहर से आने वाले व्यक्ति से संक्रमण ना फैल सके। राज्य में इस समय 35 हजार से ज्यादा लोग संस्थागत यानी सरकारी पृथकवास में हैं। (भाषा) 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 18 जिलों के 6.65 लाख लोग प्रभावित

गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के बाद NPS से निकासी के नियमों में बदलाव

LIVE: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 1344 लोगों की मौत, 4898 लापता

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत

अगला लेख