sundarkand

Covid 19 से बचाने में कारगर होगा घर पर बनाया मास्क, लेकिन

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (17:35 IST)
वॉशिंगटन। सर्जिकल मास्क और एन 95 मास्क की बेहद कमी होने के बाद कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग खुद ही कपड़े के मास्क तैयार कर रहे हैं। ऐसे में एक अध्ययन में कहा गया है कि सूती कपड़ा और प्राकृतिक सिल्क को मिलाकर या सूती कपड़े के साथ शिफॉन के कपड़े को मिलाकर बनाया गया मास्क हवा में मौजूद ठोस कणों अथवा तरल कणों को व्यक्ति के संपर्क में नहीं आने देता, लेकिन मास्क का आकार सही होना जरूरी है।
 
अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार ‘सार्स-कोव-2’, नया कोरोना वायरस जिसके कारण कोविड-19 होता है, वह मुख्य तौर पर किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने, बात करने अथवा सांस लेने के दौरान उसके मुंह अथवा नाक से निकले तरल कणों के कारण फैलता है।
 
मास्क बनाने से संबंधित अध्ययन में अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता भी शामिल हैं। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार खांसने या छींकने से निकलने वाले तरल कण कई आकार के होते हैं लेकिन सबसे छोटे कण (एरोसोल) खास तरह के कपड़ों के रेशों में आसानी से घुस सकते हैं।
 
पत्रिका ‘एसीएस नैनो’ में प्रकाशित अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने हवा में मौजूद तरल कणों को एक समान कपड़ों से अथवा अलग-अलग प्रकार के कपड़ों से छानकर देखा और पाया कि सूती कपड़े की एक तह और शिफॉन की दो तह को मिलाकर 80-99 प्रतिशत तरल कणों को बाहर रोका जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इन कपड़ों की तह ने एन 95 मास्क की तरह काम काम किया। अनुसंधानकर्ताओं ने हालांकि कहा कि मास्क का आकार सही होना बहुत जरूरी है, अन्यथा तरल कण आसानी से अंदर घुस सकते हैं। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख