sundarkand
✕

चीन, यूरोप और जर्मनी समेत दुनिया के इन देशों में बढ़ने लगा ‘कोरोना वायरस’

Updated: शनिवार, 19 मार्च 2022 (19:22 IST)
चीन समेत दुनिया के कई देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने लोगों को एक बार फिर से डराना शुरू कर दिया है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। हाल ही में कोराना से दो मरीजों की मौत होने का मामला सामने आया है।

एक साल से अधिक समय के बाद चीन में कोरोना के मरीजों की मौत हुई है। चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद विश्व के तमाम देशों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। आपको बता दें कि चीन में कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से अपने पैर पसार रही है।

यहां फरवरी 2020 के बाद सबसे बुरी स्थिति बताई जा रही है। चीन में कुछ दिन से 3 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा एक और डराने वाली बात यह है कि वैश्विक दैनिक मामलों में 12 फीसदी की वृद्धी हो गई है। यानी की कोरोना तेजी के साथ देशों में फैल रहा है।

वैश्विक स्तर पर कोविड के दैनिक मामलों की औसत संख्या 12 फीसदी से बढ़कर 18 लाख हो गई है। इस हफ्ते फ्रांस में कोरोना के मामले में 35 फीसदी की वृद्धी हुई है। जबकि इटली और ब्रिटेन में प्रत्येक मामले में 42 फीसदी की वृद्धी हुई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख