biodatamaker

इटली में Corona से तबाही, करीब 14000 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (11:54 IST)
रोम। इटली में कोरोना वायरस (Corona) 'कोविड 19' का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों में 760 संक्रमितों की मौत के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 13,915 हो गई है। 
 
नागरिक सुरक्षा विभाग ने की तरफ से गुरुवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 115,242 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
 
विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेल्ली ने पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 2477 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 
 
उन्होंने बताया कि इटली में वर्तमान में कोरोना के 83,048 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 28,540 संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा 4053 संक्रमित गहन देखभाल में हैं और शेष को उन्हीं के घरों में क्वारंटाइन किया गया है।
 
एंजेलो के अनुसार गुरुवार को 1431 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिन्हें मिलाकर ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 18,278 हो गई है। 
 
विश्व के अधिकांश देशों में महामारी बनकर कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 46,291 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 925,132 लोग इससे संक्रमित हैं। (वार्ता)

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

H-1B वीजा पर US का नया प्लान, भारत पर क्या होगा असर?

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

अगला लेख