sundarkand

Corona virus से संक्रमित बोरिस जॉनसन आईसीयू में भर्ती, मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (09:22 IST)
लंदन/ नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया। डाउनिंग स्ट्रीट ने सोमवार को यह जानकारी दी। जॉनसन (55) को लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। इसके बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने अस्थायी तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। 
ALSO READ: Corona Live Updates : ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ी, ICU में भर्ती, अब तक 74 हजार मौतें
10, डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार को दोपहर प्रधानमंत्री की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उनकी चिकित्सा टीम की सलाह पर उन्हें अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है। मोदी ने की जॉनसन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के शीघ्र स्वस्थ होने की सोमवार को कामना की।
 
मोदी ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, उम्मीद है कि आपको जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलेगी और आप पहले की तरह स्वस्थ हो जाएंगे। गौरतलब है कि जॉनसन ने ट्वीट किया था कि चिकित्सक की सलाह पर वे कुछ टेस्ट कराने अस्पताल गए थे, क्योंकि उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखाई दे रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं और अपनी टीम के संपर्क में हूं। हम इस वायरस से लड़ने और सबको सुरक्षित रखने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत

भारत-अमेरिका रिश्तों पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

Top News 5 September: भारत-अमेरिका दोस्ती पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, मोदी की चेतावनी, चंपत राय पर सस्पेंस खत्म

अगला लेख