dharma sangrah
✕

भारत में कोरोना ने डराया,लगातार दूसरे दिन देश में 700 से ज्यादा नए मामले, 5 संक्रमितों की मौत

Updated: रविवार, 7 जनवरी 2024 (14:22 IST)
  • 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 756 नए मामले
  • एक्टिव मरीजों की संख्‍या 4,049 हुई
  • केरल और महाराष्ट्र में 2-2 कोरोना संक्रमितों की मौत
Corona Virus India Update : केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 756 नए मामले सामने आए और 5 संक्रमितों की मौत हो गई। एक दिन पहले देश में 774 नए कोरोना मरीज मिले थे जबकि 2 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई थी।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,049 हो गई है। केरल और महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2-2 मरीजों की मौत हुई जबकि जम्मू-कश्मीर में एक मरीज की जान गई।
 
पिछले साल 5 दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी, लेकिन ठंड और वायरस के नए उपस्वरूप ‘जेएन.1’ के कारण मामलों में तेजी आई है। सर्वाधिक नए मामलों की संख्या 31 दिसंबर 2023 को 841 दर्ज की गई, जो कि मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत था। जनवरी 2024 से देश में लगातार 500 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
 
एक अधिकारी ने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन.1’ उपस्वरूप की वजह से न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों तथा मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है।
 
देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी।
 
वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। (इनपुट भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

LIVE: मैं चाहता हूं मुझ पर 100 FIR हो, मेरे लिए हर FIR मेडल है : राहुल गांधी

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

अगला लेख