kundali milan
✕

163 दिन बाद देश में कोरोना के 4435 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 23,000 पार

Updated: बुधवार, 5 अप्रैल 2023 (11:22 IST)
नई दिल्ली। भारत में 163 दिन बाद देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,435 नए मामले सामने आए। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हजार के पार पहुंच गई। इससे पहले 25 सितंबर 2022 को कोविड के 4,777 दैनिक मामले सामने आए थे।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल 4 करोड़ 47 लाख 33 हजार 719 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 79 हजार 712 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 5 लाख 30 हजार 916 लोग मारे गए। 23,091 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
 
संक्रमण से महाराष्ट्र में 4 और छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी तथा राजस्थान में एक-एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में 4 नाम और जोड़े हैं।
 
भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

दिल्ली में कोरोना विस्फोट : दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 521 नए मामले सामने आए, जो पिछले साल 27 अगस्त के बाद 1 दिन में सामने आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। संक्रमण से 1 मरीज की मौत भी हो गई। इस दौरान संक्रमण दर 15.64 प्रतिशत हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,11,555 हो गई है।
 
 
महाराष्‍ट्र में 200 प्रतिशत उछाल : आज महाराष्ट्र में 1 दिन में कोरोना के मामलों में करीब 200 प्रतिशत का उछाल आया। 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 711 नए मामले, संक्रमण से 4 लोगों की मौत। कल राज्य में करीब 248 मामले सामने आए थे।
 
जम्मू कश्मीर के 20 में 13 जिलों में कोरोना : टूरिस्टों की भीड़ के साथ ही कोरोना ने भी जम्मू कश्मीर में वापसी कर ली है। दो दिनों में कोरोना के 166 नए मरीज प्रदेश में पाए गए हैं। हालत यह है कि 20 में से 13 जिले कोरोना प्रभावित हो चुके हैं। कोरोना का नया स्वरूप सबको डराने लगा है। सबसे ज्यादा डर टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में है। उनका मानना है कि अगर कोरोना की रफ्तार यूं ही रही तो पर्यटन ढलान पर आ जाएगा। दो दिनों में कोरोना के 166 नए मरीज प्रदेश में पाए गए हैं।
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

अगला लेख