sundarkand
✕

अप्रैल के 9 दिनों में कोरोना संक्रमण के 40,877 नए मामले, 3 राज्यों में मास्क रिटर्न्स

Updated: रविवार, 9 अप्रैल 2023 (11:08 IST)
नई दिल्ली। अप्रैल में भारत में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अप्रैल पहले 9 दिन में देश में कोरोना संक्रमण के 40,877 मामले सामने आए थे। 1 अप्रैल को देश में 16,354 एक्टिव केसेस थे जो 9 अप्रैल को बढ़कर 32814 हो गए। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश, केरल और हरियाणा  में मास्क अनिवार्य हो गया है।

ALSO READ: Coronavirus Update : केरल में कोरोना का ब्लास्ट, 1801 नए मामले, हरियाणा में जरूरी हुआ मास्क
इस तरह तेजी से बढ़ रहा है कोरोना : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5357 नए मामले सामने आए। इससे पहले 8 अप्रैल को 6,155, 7 अप्रैल को 6050, 6 अप्रैल को 5,383 और 5 अप्रैल को 4435 नए कोरोना मरीज मिले थे। इससे पहले 4 अप्रैल को 3038, 3 अप्रैल को 3641, 2 अप्रैल को 3824 कोरोना संक्रमित मिले थे। देश में 1 अप्रैल को कोरोना के 2994 ने मरीज मिले थे।
 
देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 56 हजार 616 हो गई, इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 92 हजार 837 लोगों की मौत हो गई। संक्रमण की वजह से 5 लाख 30 हजार 965 लोग मारे जा चुके हैं। भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.07 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।
 
24 घंटे में 11 मरीजों की मौत : देश में संक्रमण से 11 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,965 हो गई है। मरने वालों में गुजरात के 3, हिमाचल प्रदेश के 2 और बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा तथा उत्तर प्रदेश के 1-1 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा, केरल ने संक्रमण से मौत के मामलों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में एक और मामला जोड़ा है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
 
2 दिन मॉकड्रिल : कोरोना संक्रमण में तेजी को देखते हुए मोदी सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 10 और 11 अप्रैल को मॉकड्रिल का फैसला किया है। इसके तहत कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने की तैयारियों का आकलन किया जाएगा। महाराष्‍ट्र, दिल्ली, केरल और हरियाणा समेत कई राज्य कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर है। यहां टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश, केरल और हरियाणा में भीड़ भरे इलाकों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख