sundarkand
✕

क्या Corona काल में किया जा सकता है मांस का सेवन? Helpline Number से जानिए जवाब

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (18:41 IST)
चेन्नई। अगर मुझे छींक आती है तो क्या मैं कोविड-19 से संक्रमित हूं?, कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर क्या मैं मांसाहार का सेवन कर सकता हूं? कोरोना वायरस के प्रसार से बचाव के उपायों और इस घातक वायरस के लक्षणों के बारे में जानकारी लेने के लिए सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर इस तरह के सवालों की मानो बाढ़-सी आई हुई है। ऐसे सवालों को लेकर लोग विशेषज्ञ की सलाह लेना चाहते हैं।
 
अपनी शंकाओं को लेकर संपर्क करने वाले अधिकतर लोग यह जानना चाहते हैं कि वायरस प्रकोप के इस समय में रोजाना उन्हें कितना भोजन करना चाहिए अथवा लॉकडाउन में कब तक ढील देने की संभावना है।
 
इसी तरह बहुत अधिक संख्या में लोगों का सवाल होता है कि अगर उन्हें छींक या खांसी आ रही है तो क्या उन्हें कोविड-19 का संक्रमण है?
 
कॉल का जवाब देने वाली शैलजा (बदला हुआ नाम) ने कहा कि हमें राज्य के विभिन्न हिस्सों और शहरों से ऐसे सैकड़ों कॉल आते हैं, जिनमें उन्हें डर होता है कि उन्हे छींक और खांसी आ रही है इसलिए वे वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। लोग इतना चिंतित हो जाते हैं कि वे यह तक महसूस नहीं कर पाते कि आमतौर पर छींक एलर्जी के कारण आती है।
 
उन्होंने कहा कि हम संपर्क करने वालों लोगों को वायरस के लक्षणों के बारे में जानकारी देने के साथ ही यह जानने की कोशिश करते हैं कि उन्होंने वायरस प्रभावित देश की यात्रा तो नहीं की अथवा वे घर में पृथक वास में रखे गए किसी व्यक्ति के संपर्क में तों नहीं आए।
 
सवालों का जवाब देने वाली एक पोषण विशेषज्ञ ने कहा कि हम लोगों को सलाह देते हैं कि खाने से पहले मांस को अच्छी तरह से पका लें।

काफी संख्या में लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आदर्श खुराक से संबंधित सवाल पूछते हैं। ऐसे लोगों को ताजा खाना खाने के साथ ही फलों और सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यहां तक कि आंवला और संतरा का सेवन भी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में सहायक हो सकता है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख