biodatamaker
✕

Corona virus : स्पेन में मृतकों की संख्या में आई कमी, कुछ क्षेत्रों में कामकाज शुरू

Published: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (22:55 IST)
मैड्रिड। स्पेन में कोरोना वायरस (Corona virus) के कारण रोजाना हो रही मौतों में कमी आई है और सोमवार को यह संख्या 517 रही जो पिछले तीन हफ्तों में न्यूनतम है। वहीं निर्माण एवं विनिर्माण क्षेत्रो में कामगार फिर से काम पर लौटने लगे हैं।

स्पेन इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। स्पेन में इस महामारी के कारण लगभग 17,489 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,69,496 हो गई है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के 3,477 नए मामले सामने आए हैं जो 20 मार्च के बाद से किसी एक दिन का सबसे कम आंकड़ा है। इस बीच स्पेन ने अपनी अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्सों को खोलना शुरू कर दिया है और कुछ क्षेत्रों में कामगार फिर से काम पर लौटने लगे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे लागू लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें ताकि इस खतरनाक वायरस के प्रसार पर काबू लग सके।

सोमवार को प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गई है ताकि लोग काम पर लौट सकें। रेलवे स्टेशनों पर रेडक्रॉस के स्वयंसेवक और पुलिसकर्मी लोगों के बीच मास्क वितरित कर रहे थे। ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख