sundarkand

इंदौर में Corona virus से एक व्यक्ति की मौत

Written By वार्ता
Updated: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (21:45 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की आज यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति इंदौर निवासी बताया जा रहा है। जिसे बीते दिनों प्रारंभिक लक्षण पाए जाने पर भर्ती किया गया था। कल उसके कोरोना संक्रमण होने की पृष्टि हुई थी।
 
बताया गया है कि व्यक्ति को कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारी भी थी। मृतक की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के चलते उसे बचाया नहीं जा सका।

इससे पहले बुधवार को यहां एक 65 वर्षीय उज्जैन निवासी महिला की मृत्यु हो गई थी। इंदौर में कोरोना संक्रमण से होने वाली यह दूसरी मौत है।
 
ग्वालियर में पत्नी-बच्ची की रिपोर्ट नेगेटिव : ग्वालियर में कोरोना से संक्रमिले मिले मरीज की पत्नी-बच्ची और एक अन्य व्यक्ति का भेजा गया सेम्पल निगेटिव आया है।
 
जबलपुर में 6 की रिपोर्ट नेगेटिव : जबलपुर जिला प्रशासन को कोरोना वायरस के संक्रमण के 6 संदिग्धों से संबंधित आईसीएमआर लैब से प्राप्त हुई परीक्षण रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इस तरह फ़िलहाल जबलपुर में कोविड-19 पोज़िटिव मरीज़ों की संख्या 6 पर स्थिर है।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रशासन ने विदेश यात्रा करने वाले 148 अन्य लोगों को भी क्वारंटाइन किया है। जिला प्रशासन ने इसके पहले पिछले 3 महीनों में विदेश यात्रा करने वाले 578 लोगों की सूची भी तैयार की है। इनमें से कुछ तो जबलपुर वापस ही नहीं आए हैं और कुछ लोग कोरोना फैलने के पहले ही शहर वापस आ चुके हैं।
 
इनमें से 402 लोगों को होम क्वारंटाइन करने के लिए चिन्हित किया गया है और 340 को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। बाकियों पर भी ऐसी ही कार्रवाई की जा रही है। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख