ramcharitmanas
✕

Data Story : लगातार 5वें दिन 3 लाख से कम मामले, 21 दिन में 10 बार 4000 से ज्यादा की मौत

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (12:51 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,59,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,60,31,991 हो गई। देश में लगातार 5वें दिन 3 लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। मई के 21 दिन में 10 बार एक दिन में 4000 से ज्यादा की मौत हुई है।
ALSO READ: कोरोना काल में 116 पूर्व नौकरशाहों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जानिए क्या है इसमें खास....
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 4,209 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,91,331 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है और अभी 30,27,925 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 11.63 प्रतिशत है।
 
देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने तथा संक्रमण के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। पिछले 24 घंटों के दौरान एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले कम हुए हैं। देश में अभी तक कुल 2,27,12,735 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 87.25 प्रतिशत है।
 
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 18444 कम होकर 385785 हो गए। इस दौरान राज्य में 47371 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 50,26,308 हो गई है जबकि 984 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 85355 हो गया है।
 
केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 14006 घटकर 318220 रह गए तथा 44369 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1938887 हो गए है जबकि 128 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 6852 हो गई है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 20 मई तक कुल 32,44,17,870 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 20,61,683 नमूनों की जांच की गई।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख