Daily Horoscope
✕

Corona virus : भारत में संक्रमण के 10815 मामले, 353 की मौत, 1189 हुए स्वस्थ

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (22:47 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को 353 हो गई है जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 10815 है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार शाम से अब तक मरने वालों की संख्या में 29 का इजाफा हुआ है, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 1463 की बढ़ोतरी के साथ 10815 पर पहुंच गई है। अब तक 1189 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 9272 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 76 विदेशी नागरिक हैं।
 
मंत्रालय के अनुसार सोमवार शाम से पिछले 24 घंटे में 29 मरीजों की मौत हो चुकी है, इनमें से 11 महाराष्ट्र, 7 मध्य प्रदेश और 4 दिल्ली के हैं। जबकि कर्नाटक के 3, आंध्रप्रदेश के 2 और पंजाब एवं तेलंगाना के एक-एक मरीज की मौत पिछले 24 घंटों में हुई है। 
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में जान गंवाने वाले 353 लोगों में से सबसे अधिक 160 महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश में 50, दिल्ली में 28, गुजरात में 26 और तेलंगाना में 17 लोगों की मौत हुई है, वहीं पंजाब में 12 और तमिलनाडु में 11 तथा आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में नौ-नौ लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल 7, उत्तरप्रदेश में पांच, जम्मू-कश्मीर में चार, केरल, हरियाणा एवं राजस्थान में तीन-तीन और झारखंड में दो तथा बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में अब तक इस संक्रमण के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
 
पीटीआई की तालिका के अनुसार विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या मंगलवार शाम को कम से कम 365 और संक्रमितों की संख्या 10,986 थी।
 
 केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित आंकड़ों में अंतर है। अधिकारियों का कहना है कि यह अंतर प्रक्रियागत देरी के कारण है।
 
 मंत्रालय के आकंड़ों के अनुसार मंगलवार शाम तक सबसे अधिक पुष्ट मामले 2,337 महाराष्ट्र में थे, इसके बाद दिल्ली में 1,510 और तमिलनाडु में 1,173 थे। राजस्थान में 879, मध्यप्रदेश में 730, तेलंगाना में 624 और उत्तरप्रदेश में 657 मामले है। गुजरात में संक्रमित लोगों की संख्या 617, आंध्र प्रदेश में 473 और केरल में 379 है।
 
 इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 270, कर्नाटक में 258, पश्चिम बंगाल में 190, हरियाणा में 199, पंजाब में 176, बिहार में 66, ओडिशा में 55, उत्तराखंड में 35, हिमाचल प्रदेश में 32, असम और छत्तीसगढ़ में 31-31, झारखंड में 24, चंडीगढ़ में 21, लद्दाख में 15, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 11, गोवा एवं पुडुचेरी में सात-सात, मणिपुर एवं त्रिपुरा में दो-दो और मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है। (भाषा)

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख