Hanuman Chalisa
✕

Corona Virus : अमेरिका में 1 हजार अरब डॉलर के राहत पैकेज को जल्द मंजूरी

Updated: मंगलवार, 24 मार्च 2020 (16:15 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस से हो रही आर्थिक क्षति को कम करने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रपति कार्यालय के बीच 1 हजार अरब डॉलर के राहत पैकेज को अंतिम रूप देने पर उच्च स्तरीय बातचीत चल रही है।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस महामारी की स्थिति में एक समझौते पर पहुंचने का आग्रह किया है। इस बीच बातचीत से जुड़े सभी पक्षों ने शनिवार को संकेत दिए गए कि राहत पैकेज पर समझौते के करीब पहुंचे हैं।
 
बातचीत में अस्पतालों के लिए तथाकथित मार्शल योजना तथा कोरोना वायरस के संक्रमण व राष्ट्रीय तालाबंदी के कारण बंद उद्योगों के लिए औद्योगिक ऋण को लेकर भी समझौते के करीब पहुंचा जा चुका है।
 
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद मार्शल योजना ने पश्चिमी यूरोप को नए सिरे से निर्माण करने में मदद की थी। सीनेट में बहुमत नेता मिच मैककॉनेल ने शनिवार को घोषणा किया कि सभी पक्ष समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं।
 
उन्होंने समिति के चेयरमैन को विधेयक का मसौदा तैयार करने को कहा। अधिकारियों का मानना है कि राहत पैकेज करीब 1,400 अरब डॉलर का हो सकता है।
 
इसके साथ ही फेडरल रिजर्व के उपायों की मदद से बाजार में कुल 2 हजार अरब डॉलर तक झोंका जा सकता है। मैककॉनेल ने कहा कि हम अमेरिका के लोगों की जरूरत के हिसाब से काम करने तथा इस संकट की स्थिति के लिए आवश्यक तीव्रता से अमल करने को तैयार हैं।
 
रविवार की सुबह दोनों पार्टियों के चार कांग्रेस नेता कैपिटल हिल में वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन से एकांत में वार्ता पुन: प्रारंभ करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इसमें राहत पैकेज को मूर्त रूप दे दिया जाएगा।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख