sawan somwar

Corona virus: जब नेताओं ने मंच पर कहा, सब ठीक है आप भी ऐसे खाओ चिकन!

Updated: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (19:04 IST)
भारत में अब तक कोरोना वायरस आया तो नहीं है, लेकिन इसे लेकर डर और अफवाह जरूर आ गई है। यही कारण है कि अब नेताओं को ऐसी अफवाहों से लोगों को दूर रखने के लिए आगे आना पड रहा है। दिलचस्‍प बात है कि लोगों को कोरोना को लेकर हुई गलतफहमियों और अफवाहों से दूर रखने के लिए नेता अजीब तरीके अपना रहे हैं।

दरअसल, कोरोना वायरस का शक दूर करने के लिए तेलंगाना सरकार के मंत्री हजारों लोगों के सामने मंच पर चिकन खा रहे हैं। यानी सार्वजनिक कार्यक्रम में नेता चिकन खा रहे हैं। इस काम के लिए एक साथ सार्वजनिक मंच पर आए मंत्रियों में केटी रामाराव, एटेला राजेंद्र, तालासानी श्रीनिवास यादव शामिल थे। जिन्‍होंने लोगों के सामने चिकन खाया।

हैदराबाद के टैंकबंड इलाके में शुक्रवार को चिकन ब्रायलर कंपनी ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था। कंपनी की तरफ से मंत्रियों को भी न्यौता भेजा गया। उसके निमंत्रण पर पहुंचे मंत्रियों ने एक साथ चिकन की बोटियां तोड़ीं। उनका लोगों के सामने चिकन खाने का मकसद जागरुकता फैलाना था। यानी सबकुछ ठीक है, आप भी हमारी तरह कोरोना वायरस के डर के बगैर चिकन खा सकते हैं।

चीन में पसरा कोरोना वायरस दुनिया के लिए चिंता का कारण बन गया है। डब्‍ल्‍एचओ इसके प्रकोप को देखते हुए हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर चुका है। इसके बाद ज्यादातर देश खतरनाक वायरस से निपटने के उपायों पर खोज कर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इसके पहले गोरखपुर में भी इस तरह चिकन मेला लगाकर लोगों को अफवाह से दूर रहने की सलाह दी गई थी। हजारों लोगों ने चिकन मेले में पहुंचकर स्‍वादिस्टि चिकन का लुत्‍फ उठाया। इस मेला का आयोजन पोल्‍ट्री फॉर्म एसोसिएशन की ओर से किया गया।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

अगला लेख