ramcharitmanas
✕

Corona virus: चीन में कम हुआ, लेकिन 26 दूसरे देश आ रहे चपेट में, इटली हुआ ‘लॉक’

Updated: रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (14:11 IST)
चीन में फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया है। अब यह दूसरे देशों में भी तेजी से पैर पसार रहा है। दरअसल, कोरोना को लेकर ताजा खबर यह है कि चीन में तो इसे कंट्रोल करने में कुछ हद तक सफलता मिली है, लेकिन दुनिया के दूसरे देशों में इसका संक्रमण फैल रहा है।

डब्‍लूएचओ के मुताबिक चीन में शनिवार को कोरोना वायरस के नए मामलों में थोडी गिरावट देखी गई है, लेकिन अब दूसरे देश इसकी चपेट में आने लगे हैं।

चीन में शनिवार को 397 मामलों की पुष्टि हुई, जो कि एक दिन पहले के 889 से काफी कम है। दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया, ईरान, इटली और लेबनान में यह वायरस तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है। इटली में कई शहरों को कुछ हफ्तों तक के लिए पूरी तरह से ‘लॉक’ कर दिया गया है।

दक्षिण कोरिया की मेडिकल टीम के मुताबिक शनिवार को इस वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या दोगुनी होकर 433 तक पहुंच गई है। यह संख्या 1 हजार के पार पहुंच सकती है। एक चर्च में एकत्रित हुए लोगों में फ्लू जैसे लक्षण हैं। ईरान में इस सप्ताह की शुरुआत तक एक भी व्यक्ति इस वायरस से पीड़ित नहीं था, लेकिन शनिवार को 10 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 29 लोग कोरोना से पीड़ित हैं और 6 लोगों की जान जा चुकी है।

चीन में राहत लेकिन…
चीन में कोरोना के प्रकरणों में कमी के बाद वहां राहत महसूस की गई है, लेकिन लेकिन दूसरे देशों में बढ़ रहे इन्फेक्शन से डब्‍लूएचओ भारी चिंता में है। WHO के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम ने कहा-

'हमारी सबसे बड़ी चिंता Covid-19 के कमजोर स्वास्थ्य ढांचे वाले देशों को लेकर है। ' यूएन एजेंसी ने अतिसंवेदनशील देशों के लिए 675 मिलियन डॉलर की मदद भी मांगी है।

अब इन देशों में फैल रहा
चीन के बाहर यह बीमारी 26 देशों तक फैल चुकी है और एक दर्जन से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इटली में इस वायरस से दो लोगों की जान चली गई। जापान में शनिवार को 14 नए मामलों की पुष्टि हुई है। ऐसे में टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक पर भी संकट है।

इटली के 12 शहर ‘लॉक’
इटली में दो लोगों की मौत के बाद उत्तरी इटली के करीब 12 शहरों को पूरी तरह से लॉक कर दिया गया है। लोम्बार्डी और वेनेतो में स्कूल, औद्योगिक प्रतिष्ठान, रेस्त्रां बंद करने पड़े, खेल प्रतियोगिताएं और जनसभाएं रद्द करनी पड़ी। इटली की व्यापारिक राजधानी मिलान के मेयर ने सरकारी कार्यालय बंद करने का आदेश दिया है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा पर NHRC का नोटिस, बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप

'विदेश घूम रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस के लिए बन चुके हैं पहेली- सुधांशु त्रिवेदी का करारा हमला

चांदी में भारी गिरावट : 1 माह में चांदी 40,000 रुपए सस्ती, 10 माह में पहली बार 2 लाख से नीचे

गुजरात प्रशासन में बड़ा फेरबदल: राज्य के 22 डिप्टी कलेक्टरों का तत्काल प्रभाव से तबादला

इंटरनेट पर हाहाकार! PHP की इस खतरनाक गलती से खतरे में वेबसाइट्स, सरकारें क्यों कर रही हैं ऑफलाइन?

अगला लेख