Hanuman Chalisa

दूसरे दिन भी कोरोना के खिलाफ मॉकड्रिल, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 37,093

Updated: मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (12:14 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,676 नए मामले सामने आए। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 37,093 पर पहुंच गई है। इस बीच लगातार दूसरे दिन भी देश में कोरोना से जंग की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल चल रही है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 4 करोड़ 47 लाख 68 हजार 172 लोग कोरोना संक्रमित हो गए। इनमें से 4 करोड़ 42 लाख 079 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 5 लाख 31 हजार लोग कोरोना संक्रमण की वजह से मारे जा चुके हैं। 
 
1 दिन में कोरोना संक्रमण की वजह से देश में 21 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली, पंजाब तथा राजस्थान में 3-3, कर्नाटक में 2 और गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु में 1-1 मरीज की मौत हो गई। संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में 6 नाम और जोड़े हैं।
 
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत है। 0.8 प्रतिशत लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार चले गए थे।

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

LIVE: दिल्ली में झमाझम, भारी बारिश का रेड अलर्ट

UP-Japan Relations: CM योगी का बड़ा प्लान, जापानी निवेश और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

जर्मनी: बुजुर्गों और बीमारियों पर बढ़ते खर्च का बोझ कौन उठाए

Top News 25 August: 5 शहरों में 35 रुपये किलो प्याज, दिल्ली-NCR में बारिश; ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से राहत

अगला लेख