Daily Horoscope
✕

जम्मू कश्मीर में नि:शुल्क लगेगी Corona vaccine

Updated: शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (23:23 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रशासन 18-45 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोनावायरस (Coronavirus) रोधी टीका नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कार्यालय ने ट्वीट किया, केंद्रशासित प्रदेश में 18-45 आयु वर्ग के लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। टीके का पूरा खर्च जम्मू-कश्मीर प्रशासन वहन करेगा।
ALSO READ: Coronavirus के सभी वैरिएंट पर प्रभावी है Vaccine
इस बीच, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के वित्तीय आयुक्त अटल दुल्लो ने शनिवार को सचिवालय में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए संक्रमण के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों एवं प्रबंधों की समीक्षा की।

दुल्लो ने टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के जरिए ही इस महामारी से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है।
ALSO READ: आखिर चीन कैसे बचा Coronavirus की दूसरी लहर से?
उधर, जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 2,030 नए मामले सामने आने के साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,58,374 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी अवधि में कोविड-19 के 15 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,126 हो गई।

नए मामलों में से कश्मीर संभाग में 1,194 मामले जबकि जम्मू संभाग में 834 नए मामले दर्ज किए गए। जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 18,064 मरीज उपचाराधीन हैं। केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 1,38,184 मरीज ठीक हो चुके हैं।(भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

MMDR एक्ट विवाद: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संकल्प प्रस्ताव पारित

महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, क्या संसद में बहुमत के नंबर गेम में फंसेगा पेंच?

संसद के विशेष सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन बिल? अखिलेश यादव ने बताया 'राजनीति की सबसे बड़ी भूल'

सीएम धामी बोले, विपक्ष को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

अगला लेख