biodatamaker
✕

महाराष्ट्र के गांव में ड्रोन से पहुंची कोरोना वैक्सीन

Updated: शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (11:54 IST)
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिला प्रशासन ने गुरुवार को ऊबड़-खाबड़ इलाके में बसे दूर-दराज के एक गांव में कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों को पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है। 
 
जिलाधिकारी डॉ माणिक गुरसाल ने कहा कि गुरुवार को सफलतापूर्वक किया गया यह प्रयोग शायद राज्य में अपनी तरह का पहला प्रयोग है।
 
जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि कवायद के तहत, 300 टीकों की एक खेप को जौहर से जाप गांव पहुंचाया गया। यह कार्य, जिसमें वैसे 40 मिनट से अधिक समय लग सकता था, केवल नौ मिनट में पूरा किया गया। टीके स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाए गए।
 
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दयानंद सूर्यवंशी ने कहा कि यह निजी कंपनियों की मदद से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि यह टीकाकरण अभियान में दूरगामी परिणाम तय करेगा क्योंकि खुराक अब आसानी से उन ग्रामीणों के घर तक पहुंचाई जा सकती है, जिन्हें टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचने में मुश्किल होती है। यह कुछ हद तक लोगों के मन से टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में भी मदद करेगा।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल समेत 3000 सेे ज्यादा हिरासत में

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

अगला लेख