Daily Horoscope
✕

अब Corona Vaccine के बढ़े दामों पर बवाल, जानिए वैक्सीन की कीमत के बारे में...

Updated: सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (15:55 IST)
नई दिल्ली। 1 मई से देश में 18 साल से अधिक उम्र वालों का कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने वाला है। दवा कंपनियों ने वैक्सीन की नई कीमतों का ऐलान कर दिया है। वर्तमान में सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन निशुल्क जबकि निजी अस्पतालों में 250 रुपए लेकर लगाई जा रही है।
 
माना जा रहा है कि नई कीमतों के बाद निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन की कीमत वर्तमान से 3-4 गुना बढ़ जाएगी। कोरोना वैक्सीन की कीमतों के जारी होते ही विवाद की शुरुआत हो गई है। 

भारत बायोटेक ने राज्यों को 600 रुपए और निजी अस्पतालों को 1200 रुपए में वैक्सीन उपलब्ध करवाने की बात कही है। वहीं, सीरम इंस्टीट्‍यूट ने निजी अस्पतालों को 600 रुपए में वैक्सीन उपलब्ध करवाने की बात कही है। 
 
विपक्षी दलों का आरोप : विपक्षी दलों ने कोविड-19 वैक्सीन की अलग-अलग कीमत तय करने की आलोचना करते हुए कहा है कि यह भेदभावपूर्ण है और इससे कुछ बड़े उद्योगपतियों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में यह मामला उछला था।

विपक्षी दलों का आरोप है कि अमेरिका, ब्रिटेन को भारत से सस्ती वैक्सीन दी जा रही है। कांग्रेस ने टीकाकरण से जुड़ी नीति को 'भेदभावपूर्ण और असंवेदनशील' करार देते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मुनाफाखोरों को 1.11 लाख करोड़ रुपए की मुनाफाखोरी करने की अनुमति दे रही है। ममता ने वैक्सीन की कीमत को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया है।
 
वन नेशन वन रेट : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और राज्यों को अलग-अलग वैक्सीन देने को भेदभावपूर्ण बताते हुए 'वन नेशन वन रेट' की बात कही थी। कीमत बढ़ोतरी के पीछे कंपनियों के अपने तर्क हैं। कोवीशील्‍ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ने सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के लिए वैक्‍सीन की कीमतों का ऐलान किया था।
 
भारत के निजी अस्पतालों में कोविशिल्ड वैक्‍सीन भारतीयों को 600 रुपए प्रति डोज खर्च करना पड़ेगा। दावा किया जा रहा है कि भारतीयों को इस वैक्सीन के लिए दुनिया में सबसे अधिक रुपए खर्च करने पड़ेंगे जबकि कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने दावा किया कि वैक्सीन की नई कीमतें ग्लोबल रेट के मुकाबले 33 से 50 प्रतिशत कम हैं। कोविशील्ड दुनिया में सबसे सस्ती वैक्सीन है। कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक ने भी नई कीमतों की घोषणा की थी।
 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख