Hanuman Chalisa
✕

भारत में Corona Vaccination 53 करोड़ के पार, इन 5 राज्यों में 1 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण

Updated: शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (23:10 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके की दी गई खुराकों की संख्या 53 करोड़ को पार कर गई है। 5 राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने 18-44 आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शाम सात बजे की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को टीके की 55,91,675 खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग में 30,31,275 लोगों को पहली खुराक और 4,92,283 को दूसरी खुराक दी गई। कुल मिलाकर, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष की श्रेणी में 19,12,12,891 लोगों ने अपनी पहली खुराक प्राप्त की है और 1,44,57,719 लोगों ने टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।
ALSO READ: Coronavirus की तीसरी लहर को लेकर बड़ी खबर, Vaccination के बाद बनी हर्ड इम्यूनिटी भी Delta Variant पर नाकाम
मंत्रालय ने कहा कि पांच राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने 18-44 आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में पहली खुराक के लिए 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण अभियान के 210वें दिन तक टीके की कुल 55,91,675 खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि शाम सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 43,63,276 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया और 12,28,399 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।(भाषा) 

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख