biodatamaker

टीकाकरण में बड़ी गिरावट, 24 घंटों में लगी 53.4 लाख खुराक, 1 दिन पहले दी थी 86.16 लाख वैक्सीन

Updated: बुधवार, 23 जून 2021 (10:22 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को देश में कोरोना वैक्सीन की 53.4 लाख से अधिक खुराक दी गईं। इससे एक दिन पहले देश में टीके की रिकॉर्ड 86.16 लाख खुराक दी गई थी। 
 
मंत्रालय के अनुसार 18-44 वर्ष की आयु वर्ग में मंगलवार को टीके की 32,81,562 से अधिक खुराक पहली खुराक के रूप में और 71,655 दूसरी खुराक के रूप में दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस आयु वर्ग के 6,55,38,687 से अधिक लोगों ने अपनी पहली खुराक प्राप्त की है और 14,24,612 से अधिक लोगों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है। 
 
उल्लेखनीय है कि सोमवार को देश में 86.16 लाख लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई थी। 21 जून को मध्यप्रदेश में 1 दिन में 16.17 लाख टीके लगाए गए, जो कि भारत में एक दिन की सर्वाधिक संख्‍या है। वहीं, मध्यप्रदेश के इंदौर शहर ने भी इतिहास रचा, जहां एक दिन में 2 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए। इस दिन दूसरे नंबर पर कर्नाटक रहा, जहां 11.11 लाख टीके लगाए गए।
 
देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश 7.16 लाख टीकों के साथ तीसरे नंबर पर रहा। बिहार और गुजरात में 5 लाख से ज्यादा टीके लगाए। सर्वाधिक टीके लगाने वाला राज्य इस सूची में सातवें स्थान पर रहा। 11वें स्थान पर रही राजधानी दिल्ली में 76 हजार टीके लगाए गए।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख