ganesh chaturthi

नागपुर में Corona की तीसरी लहर की शुरुआत, अगले 3 दिनों में सख्त पाबंदियां

-वेबदुनिया मराठी

Updated: मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (14:54 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर अच्छी खबर नहीं आ रही है। नागपुर के प्रभारी मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि शहर में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। आगामी 3 दिनों में कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
  
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत ने कहा कि नागपुर में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। त्योहारी सीजन होने के कारण भीड़ भी बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों ने सोमवार को एक समीक्षा बैठक में कहा कि अगर इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया तो हालात बिगड़ सकते हैं। अगले दो-तीन दिनों में नागपुर जिले में व्यापारियों, उद्यमियों की बैठक कर सख्त कोरोना रोकथाम उपायों की शुरुआत की जाएगी।
 
बैठक में कोविड के साथ डेंगू की भी समीक्षा की गई। शहर में डेंगू बढ़ रहा है और चिकित्सा विशेषज्ञ इसका विश्लेषण कर रहे हैं। तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में फिलहाल 200 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित हैं। जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है।
 
ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के स्तर तक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। विभिन्न विभागों द्वारा समीक्षा प्रस्तुत की गई। चिकित्सा के क्षेत्र के विशेषज्ञों ने यह विचार व्यक्त किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर त्योहारों, समारोहों और आयोजनों में भीड़ को नियंत्रित करना आवश्यक है।
 
जिले में मिले 78 पॉजिटिव मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। होटल फिलहाल रात 10 बजे तक खुले हैं। इस बदलकर 8 बजे तक किया जा सकता है। अन्य दुकानें रात 8 बजे के बजाय शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। मंत्री राउत ने कहा कि अन्य पाबंदियों पर अगले तीन दिनों में फैसला लिया जाएगा।
 
प्रशासन ने नागरिकों से मास्क पहनने, सुरक्षित आचरण का पालन करने और भीड़ से बचने की अपील की है। 
 
सोमवार को पॉजिटिव पाए गए 12 रोगियों में एक 5 साल का लड़का था। पांच मरीजों ने टीके की दो खुराक ली थी। एक खुराक लेने वालों की संख्या 4 है। इनमें से 4 को एम्स, एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक आवास पर भी छह मरीज हैं। 
 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP से पूर्व IAS देबाशीष शर्मा मैदान में, उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

जैन श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर: पर्यूषण पर्व पर भावनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; 11 सितंबर से बुकिंग शुरू

BRICS Summit से पहले चिदंबरम का बड़ा सवाल- पिछले 2-3 सम्मेलनों से भारत को क्या मिला? थरूर ने दिया जवाब

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

अगला लेख