suvichar

कश्मीर में तीसरी लहर की दस्तक, जम्मू भी डरा

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (10:39 IST)
जम्मू। कश्मीर के डाक्टरों के मुताबिक, कश्मीर में बढ़ते कोरोना के मामले तीसरी लहर के संकेत हैं। प्रशासन भी इसे तीसरी लहर की दस्तक को मानते हुए कोरोना पाबंदियां लागू कर रहा है। इन्हीं पाबंदियों के तहत सिर्फ श्रीनगर के ही 22 इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है और इन मुहल्लों के लोगों पर आने जाने पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।
 
श्रीनगर के एसडीएम ओइस अहमद के बकौल, श्रीनगर जिले के करीब 88 जोन में से 22 में मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। उन्होंने माना है कि इन इलाकों को रेड जोन मान कर बेरिकेडस लगाए गए हैं। हालांकि उनका कहना था कि लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण ही कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं।
 
कश्मीर के अन्य इलाकों में भी कोरोना मामले बढ़ने लगे हैं। हालांकि जम्मू भी अब कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक से डरने लगा है पर लापरवाही में वह कश्मीर के साथ कदमताल कर रहा है। बाजारों में भीड़ और बिना मास्क के घूमते लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है पर लोग फिर भी बेपरवाह हैं।
 
श्रीनगर में ही एक सप्ताह में ऐसे 17 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं तो पूरे कश्मीर में अभी तक हजारों लोगों से करोड़ों का जुर्माना वसूला जा चुका है। सवा सौ के करीब लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इन सबके बावजूद प्रशासन का अब कहना है कि वे तीसरी लहर को आने से नहीं रोक सकते क्योंकि लापरवाही भारी पड़ने जा रही है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

अगला लेख