Daily Horoscope
✕

Delhi Airport पर यात्रियों के लिए बनेगी Corona जांच प्रयोगशाला

Updated: शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (18:43 IST)
नई दिल्ली। विदेश से आने वाले ऐसे यात्री जिन्हें आगे दूसरी घरेलू उड़ान पकड़नी है, वे अब दिल्ली हवाई अड्डे पर अपनी कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की जांच करा सकेंगे। हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने आज बताया कि कोविड-19 जांच प्रयोगशाला बनाने के लिए उसने जीनस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ करार किया है।

हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के बहुस्तरीय कार पार्किंग में 3500 वर्गमीटर में प्रयोगशाला बनाई जाएगी। चार से छह घंटे में जांच का परिणाम आ जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विदेश से आने वाले उन यात्रियों के लिए प्रयोग के आधार पर कोरोना जांच की व्यवस्था करने के लिए कहा था जिन्हें दूसरी कनेक्टिंग घरेलू उड़ान पकड़नी है।

विदेश से आने के बाद पहले हवाई अड्डे पर ही यात्रियों की कोरोना जांच की जाएगी। मूल रूप से उन यात्रियों के लिए यह व्यवस्था की गई है जो विदेश से उड़ान पकड़ने से अधिकतम 96 घंटे पहले तक कोरोनावायरस संक्रमण जांच नहीं करा पाए हैं।

हवाई अड्डे पर जिन यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आएगी, वे कनेक्टिंग उड़ान पकड़ सकेंगे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्थानीय राज्य के स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।(वार्ता)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

दीपावली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 3 लाख कर्मियों के खातों में पहुंचा 441 करोड़ रुपए का मानदेय

अगला लेख