sundarkand
✕

UP में 1000 से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों में मिले Corona के लक्षण

Published: सोमवार, 1 जून 2020 (17:18 IST)
लखनऊ। देश के अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश लौट रहे प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सर्वेक्षण में 1027 प्रवासियों में कोरोना वायरस के कोई ना कोई लक्षण पाए गए जिनके नमूने लेकर जांच कराई जा रही है।
 
प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने 11,47,872 प्रवासी श्रमिकों का सर्वेक्षण किया, जिनमें से 1027 प्रवासियों में कोरोना वायरस संक्रमण के कोई ना कोई लक्षण पाए गए। उन सभी के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है।
 
प्रसाद ने बताया कि आरोग्य सेतु एप के माध्यम से मिले अलर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से 49,823 लोगों को फोन किया गया, जिनमें से 127 लोगों ने बताया कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण है और उनका उपचार चल रहा है।
 
फोन किए जाने पर 55 लोगों ने बताया कि वे उपचारित होकर अपने घरों को जा चुके हैं और 1489 लोगों ने बताया कि वे पृथकवास केंद्रों में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि 3141 लोग पृथक वार्ड में हैं, जबकि 8472 लोग पृथकवास केंद्रों में रखे गए हैं। (भाषा)

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

CJP नेता अभिजीत दिपके हिरासत में, कनॉट प्लेस में तिरंगा प्रदर्शन करने जा रहे थे, पुलिस से पूछा- कौन-सा कानून तोड़ा?

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

यूपी में शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा : योगी आदित्यनाथ

यूपी में घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तीकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

अगला लेख