biodatamaker
✕

Alert :मध्यप्रदेश में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट बढ़ने,रिकवरी रेट कम होना बड़ा अलार्म,51 जिलों में पॉजिटिव मरीज

बड़े जिलों के साथ छोटे जिलों में तेजी से फैल रहा Covid-19 का संक्रमण

Updated: सोमवार, 20 जुलाई 2020 (11:28 IST)
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस (Covid-19) का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में रविवार को रिकॉर्ड 837 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए, चिंता की बात ये हैं कि अब कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे प्रदेश में फैल चुका है। स्वास्थ्य विभाग के ओर जारी कोरोना बुलिटेन के मुताबिक प्रदेश के 52 जिलों में से 51 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज है वहीं एक मात्र जिला डिंडौरी जहां रविवार शाम 6 बजे तक कोई एक्टिव केस नहीं था वहां भी अब तक 31 मामले आ चुके है जिसमें सभी इलाज के बाद डिस्चार्ज हो चुके है।
 
छोटे जिलों में भी तेजी से फैल रहा संक्रमण -कोरोना के हॉटस्पॉट बने बड़े शहरों में जहां लगातार संक्रमण को लेकर स्थिति बिगड़ती जा रही हैं वहीं संक्रमण के चपेट में छोटे शहर और गांव भी आ गए है। छोटे शहरों में संक्रमण इस कदर तेजी से फैल रहा हैं कि टीकमगढ़ जैसे जिले जहां रविवार को 32 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों का आकंड़ा 223 पहुंच गया वहां प्रशासन ने सोमवार और मंगलवार को भी टोटल लॉकडाउन का एलान  कर दिया है।
ALSO READ: बड़ी खबर:भोपाल में प्राइवेट दफ्तरों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन,दुकानों के बंद होने का भी बदला समय
स्वास्थ्य विभाग के कोरोना बुलेटिन के आंकड़ों को देखें तो प्रदेश के चार बड़े शहरों भोपाल, इंदौर,ग्वालियर, जबलपुर जो पहले से ही कोरोना के हॉटस्पॉट बने वहीं अब छोटे जिलों में आने वाले मुरैना में 1319, नीमच में 531, खंडवा में 520, खरगौन में 490,बुरहानपुर में 439, भिंड में 413 लोग अब तक कोरोना वायरस की संक्रमण के चपेट में आ चुके है। 

अगर स्वास्थ्य विभागों के डाटा का एनलिसिस करें तो मिलता है कि प्रदेश के 30 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 100 से उपर पहुंच गई है, जिसमें चार जिले इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और मुरैना में एक हजार से अधिक मामले है, जिसमें इंदौर 6035 मामलों के साथ पहले नंबर पर है।
 
ग्वालियर-चंबल में तेजी से फैल रहा संक्रमण - वहीं प्रदेश के ग्वालियर चंबल इलाके में कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे तेजी बढ़ रहा है। अंचल के 6 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार के पार पहुंच गई है जिसमें ग्वालियर और मुरैना में कुल मरीजों की संख्या एक हजार के पार हो चुकी है। ग्वालियर में अब तक 1744 और मुरैना में 1319 मामले सामने आ चुके है। 
 
पॉजिटिविटी रेट बढ़ना चिंता का कारण –मध्यप्रदेश में कोरोना के हॉटस्पॉट बने बड़े शहरों भोपाल, इंदौर,ग्वालियर और मुरैना में लगातार पॉजिटिविटी रेट बढ़ना सरकार और प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गया है। राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी के उपर पहुंच गई है। भोपाल में रविवार को रिकॉर्ड 149 मरीज समाने आने के साथ बीत 10 दिन में एक हजार से अधिक मरीज समाने आ चके है। भोपाल में 11 जुलाई को 72,12 जुलाई को 95,13 जुलाई को 88,14 जुलाई को 103,15 जुलाई को 89 और 16 जुलाई को 66,17 जुलाई को 128,18 जुलाई को 109, 19 जुलाई 136 नए मरीज सामने आए है। 

इसके साथ प्रदेश खरगौन,धार,सीहोर, श्योपुर,होशंगाबाद,नरसिंहपुर की पॉजिटिविटी दर भी पूरे प्रदेश की अपेक्षा अधिक होने से इन जिलों के स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
ALSO READ: कोरोनावायरस Live Updates : देश में 1 दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 40 हजार से ज्यादा मरीज, अब तक 11.18 लाख केस
मरीजों का रिकवरी रेट भी घटा – मध्यप्रदेश जो अनलॉक -1 तक रिकवरी रेट के मामले में देश में दूसरे स्थान पर था वहां अब तेजी से मरीजों का रिकवरी रेट घट रहा है। प्रदेश का  रिकवरी रेट 71 फीसदी से घटकर 67.74 फीसदी पहुंच गया है। वहीं राजधानी भोपाल में कोरोना मरीजों का जो रिकवरी रेट 89.76 फीसदी तक पहुंच गया था वह अब 50 फीसदी के नीचे पहुंच गया है। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख