biodatamaker

कोरोना मरीज ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान!

Updated: शनिवार, 29 अगस्त 2020 (14:07 IST)
मुरादाबाद। कोविड हॉस्पिटल की छठी मंजिल से एक कोरोना संक्रमित मरीज के कूदने का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमित बैंक प्रबंधक राजेश गुरुवार शाम को हास्पिटल की छठी मंजिल से कूद गए और उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व साक्ष्य जुटाकर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। 10 दिन पहले यानी 19 अगस्त 2020 में इसी हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से गिरकर एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हुई थी। मुरादाबाद के तीर्थांकर मेडिकल यूनिवर्सिटी (TMU) में गुरुवार देर शाम कोरोना संक्रमित मरीज ने 6ठी मंजिल की खिड़की से कूदने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है, जो मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। वर्तमान में राजेश मुरादाबाद स्थित प्रथमा ग्रामीण बैंक में मैनेजर थे जिसके चलते उन्होंने रामगंगा इलाके में किराए पर मकान ले रखा था। हॉस्पिटल की 6ठी मंजिल से कोरोना पेशेंट के कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसने कोविड प्रोटोकॉल के तहत बैंक मैनेजर के शव को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

अगला लेख