kalsarpa dosh calculator
✕

कोरोना के नए स्ट्रेन से भारत में दहशत, अब तक 20 मामले सामने आए

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (09:15 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के अब तक 20 मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन से आए लोगों में नए स्ट्रेन के मिलने से इससे यह चिंता पैदा हो गई कि इस बीमारी के खिलाफ भारत की लड़ाई और जटिल हो सकती है जबकि रोजाना नए मामलों की संख्या में कमी आ रही है।

ALSO READ: वैज्ञानिक बोले- नए स्ट्रेन से न घबराएं, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
मंत्रालय ने बताया मंगलवार को NCDC दिल्ली में 14, NIBG कोलकाता के समीप कल्याणी में 7,NIV पुणे में 50, निमहंस में 15, सीसीएमबी में 15, आईजीआईबी में 6 समेत कुल 107 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।
 
संक्रमितों के जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चला है कि वे वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित हैं। 8 दिल्ली, 1 कोलकाता के समीप कल्याणी, 1, एनआईवी पुणे, 7 निमहंस, 2 सीसीएबी, 1 आईजीआईबी में संक्रमित पाए गए हैं।
 
कोरोना संक्रमित सभी यात्रियों की जीनोम सीक्वेंसिंग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 'जीनोम सीक्वेंसिंग' दिशा-निर्देश संबंधी दस्तावेज में कहा गया है कि पिछले 14 दिन (9 से 22 दिसंबर तक) में भारत पहुंचे सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री, यदि उनमें लक्षण हैं और संक्रमित पाए गए हैं तो वे जीनोम सीक्वेंसिंग का हिस्सा होंगे। 

ALSO READ: ब्रिटेन के नए स्ट्रेन से बढ़ी चिंताओं के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुनाई खुशखबरी!
रखें इन 3 बातों का ध्यान : इस बीच वैज्ञानिकों ने कहा कि ब्रिटेन से आए लोगों में मिले कोरोनावायरस के नए स्वरूप पर काबू के लिए मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी जैसे मानक बचाव तंत्र प्रभावी होंगे। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि नए स्वरूप को लेकर चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है तथा यह नैदानिक ​​रूप से अधिक गंभीर नहीं है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

इसराइल में सत्ता की जंग हुई तेज, नेतन्याहू-आइजेनकोट में नहीं बनी सहमति, सरकार गठन पर क्यों फंसा है पेंच?

योगी सरकार में विकास और छात्रहित दोनों सर्वोपरि, आगरा कॉलेज के खेल मैदान का अधिकार सुरक्षित रहेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औचक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से किया संवाद

यूपी में निजी बिजनेस पार्क विकसित करने की तैयारी, यीडा ने अंगीकृत की योजना-2025

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

अगला लेख