Daily Horoscope
✕

लॉकडाउन में बड़ी राहत: आज से सशर्त खुलेंगी दुकानें, 50% कर्मचारी करेंगे काम

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (09:19 IST)
नई दिल्ली। कोरोना संकट की वजह से देश में लगे लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने बड़ी रियायत देने का एलान किया है। लॉकडाउन के बीच शनिवार से कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट से बाहर की दुकानें खुल सकेंगी। हालांकि, इस छूट में बहु और एकल ब्रांड की मॉल वाली दुकानें शामिल नहीं हैं।

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि निगम क्षेत्रों से बाहर वाले इलाके में स्थित बाजार परिसरों की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है लेकिन इन दुकानों में सिर्फ 50 फीसदी ही कर्मचारी काम करेंगे। यहां मास्क पहनने से लेकर सामाजिक दूरी समेत सभी तय दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक आदेश में कहा कि नगर निगमों के दायरे और उसके पड़ोस में स्थित सभी एकल दुकानों को बंद के दौरान खोले जाने की अनुमति होगी।

हालांकि, नगर निगम के दायरे में स्थित बाजार वाले स्थानों की दुकानें तीन मई तक बंद रहेंगी। यह छूट संक्रमण के अति प्रभावित इलाकों में नहीं दी गई है। यह छूट संक्रमण के अति प्रभावित इलाकों में नहीं दी गई है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

झुंझुनू में दिल दहला देने वाला हादसा; सड़क निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आए मजदूर, 8 की दर्दनाक मौत

देवास में शराब तस्करों के हाथों जान गंवाने वाले टीआई के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता, पत्नी को SI के पद पर मिलेगी नौकरी

माफिया के आगे बेबस खाकी, कानून का राज या गुंडाराज?

आग का गोला बना प्राइवेट जेट, रिहायशी इलाके में क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

भगवान राम और बांके बिहारी पर दिए बयान से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, मिर्ची बाबा का तीखा हमला; जानें पूरा मामला

अगला लेख