suvichar
✕

लौट रहा है Lockdown, दूसरी लहर से डरे दुनिया के देश

Updated: शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (13:28 IST)
मैड्रिड। यूरोपीय देश स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर कुछ हिस्सों लॉकडाउन (Lockdown) की तरह के प्रतिबंध लगाए है।
 
स्पेन के अधिकारियों ने शनिवार को राजधानी मैड्रिड के कुछ हिस्सों में कोरोनावायरस कोविड-19 मामलों की वृद्धि को रोकने के लिए लॉकडाउन की तरह प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा की।
 
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार लॉकडाउन का यह चरण सोमवार से लागू होगा और मैड्रिड क्षेत्र में 8 लाख 50 हजार से अधिक लोग इससे प्रभावित होंगे। इस दौरान यात्रा और सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध होगा।
 
स्पेन की सरकार ने कहा कि महामारी के पहले चरण में स्पेन यूरोप में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से था। स्पेन में अब कोरोना के छह लाख 25 हजार 651 मामले हैं और मैड्रिड और आसपास संक्रमण होने औसत दर दोगुने से अधिक है। सर्दियों में महामारी की दूसरी लहर शुरू होने से पहले देश स्वयं तैयारी कर रहे है।
 
स्पेन के अलावा अन्य यूरोपीय देश फ्रांस में कोरोना के मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई है और शुक्रवार को यहां एक दिन मे रिकॉर्ड 13 हजार 215 नए मामले दर्ज किए। वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर भी कोरोना संक्रमितों में शामिल हैं। मार्सिले और नीस सहित कई शहर सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं।
 
ब्रिटेन में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 27 मौतें हुईं और 4,322 नए मामले दर्ज किए गए। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक दूसरी लहर अभी ‘अपरिहार्य’ है। इंग्लैंड के उत्तर के बड़े हिस्से में अब लॉकडाउन उपाय लागू किए गए हैं। (वार्ता)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

फिल्मी पर्दे के हीरो से असली मददगार तक: कैसा था कश्मीर से नाना पाटेकर का रिश्ता?

खुफिया इनपुट के बाद CEC ज्ञानेश कुमार के घर सुरक्षा और बढ़ाई, आखिर क्या है वजह

LIVE: राहुल और प्रियंका के खिलाफ 2 दिन में दूसरी एफआईआर

स्वामित्व योजना पर सरकार और पटवारियों में बढ़ा टकराव, आज से सामूहिक अवकाश पर प्रदेश के पटवारी

अगला लेख