dharma sangrah
✕

Lockdown की 3 घटनाएं, आपको भीतर तक हिला देंगी...

Updated: मंगलवार, 12 मई 2020 (15:31 IST)
कोरोना (Corona) काल में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं जो कठोर से कठोर व्यक्ति को भी झकझोर रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की बात करने वाली सरकार के पैरोकार ही इसका ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। वहीं, मुंबई, पुणे, सूरत आदि इलाकों से अपने मूल घरों की ओर लौट रहे लोग रास्ते में हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। 
 
मध्यप्रदेश के बड़वानी में एक अलग ही दृश्य दिखाई दिया, जहां सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ीं। दअरसल, मध्यप्रदेश सरकार मजदूरों के लिए बसों से जाने की व्यवस्था कर रही है, लेकिन उन बसों में मजदूरों को खचाखच भरा जा रहा है। नरेन्द्र मोदी द्वारा कही गई 2 गज की दूरी तो छोड़िए लोगों के बीच 2 इंच की दूरी भी नहीं है। 
 
बड़वानी में मजदूरों को चिलचिलाती धूप में बसों की छत पर तक बिठा दिया गया। 32 सीटर बस में अंदर व छत पर लगभग 60 से 70 मजदूरों को बैठा दिया गया। हालांकि फिर प्रशासन का कहना है कि हमने समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। 
 
बस पलटी, 3 नाजुक : दूसरी ओर, नरसिंहपुर के करेली रोड पर एक दर्दनाक दृश्य सामने आया, जहां बराझ गांव के पास मजदूरों से भरी एक बस पलट गई। बस में पुरुष, महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 50 लोग थे। सभी मजदूर 
 
महाराष्ट्र से सीधी के लिए जा रहे थे। 3 मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को गांव वालों की मदद से सुरक्षित निकाला गया। बस पलटने की वजह टायर फटना बताया जा रहा है। 
 
यूपी लौट रहे दो युवक दुर्घटनाग्रस्त : लौट रहे इसी तरह एक अन्य घटनाक्रम में मुंबई से उत्तर प्रदेश जा रहे दो स्कूटी सवार हादसे का शिकार हो गए। राजगढ़ जिले के सारंगपुर हाइवे के बाईपास NH3 पर उनकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
 
दुर्घटना में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और वाहन सवार दोनों व्यक्ति भी सड़क पर गिर गए। काफी समय तक वे तड़पते रहे। हाइवे से निकल रहे लोगों ने भी घायल युवकों देखा पर किसी ने भी संक्रमण के डर से उनकी मदद नही की। दोनों युवकों के नाम विशाल और जगदम्बा बताए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख