Daily Horoscope
✕

झारखंड में लोगों को बड़ी राहत, मात्र 1500 रुपए में हो सकेगी Corona संक्रमण की जांच

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (22:37 IST)
रांची। झारखंड में लोगों को मंगलवार को उस समय बड़ी राहत मिली, जब सरकार ने फरमान जारी करते हुए राज्य के निजी लैब में कोरोना की जांच के लिए अधिकतम 1500 रुपए की दर तय कर दी है।
 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी लैब के लिए दर तय करने संबधी एक आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि निजी क्षेत्र की प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए अधिकतम शुल्क 2400 रुपए किया गया था। 
 
लेकिन वर्तमान में आरटी-पीसीआर टेस्ट किट तथा वीटीएम किट इत्यादि के मूल्यों में गिरावट आने के कारण अब इसे संशोधित करते हुए 1500 रुपए निर्धारित किया जा रहा है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि निजी प्रयोगशाला द्वारा 1500 रुपए से अधिक शुल्क लिए जाने पर झारखण्ड राज्य एपीडेमिक डिजीज (कोविड-19) रेगुलेशन 2020 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख