ramcharitmanas

महाराष्ट्र में Corona ने मचाया कोहराम, संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार, 1635 लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (00:20 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3,041 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में नए मामलों की यह संख्या किसी एक दिन का उच्चतम स्तर है।
 
अधिकारी ने बताया कि महामारी के कारण 58 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1635 हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को लगातार आठवां दिन है जब राज्य में कोरोना वायरस के 2,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
 
उन्होंने बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या अब 50,231 पहुंच गई है । अभी 33,988 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना वायरस से 1,196 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या अब 14,600 हो गई है।
 
अधिकारी ने कहा, ‘कोरोना वायरस से हुई 58 मरीजों की मौतों में से 39 मुंबई, पुणे और सोलापुर में छह-छह, औरंगाबाद में चार और लातुर, मीरा भायंदर और ठाणे में एक-एक व्यक्ति की मौत शामिल है।’
 
अधिकारी ने बताया कि कुल 50,231 मामलों में से केवल मुंबई में ही 30,542 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में इस समय निरूद्ध क्षेत्रों की कुल संख्या 2,283 है। राज्य में कोरोना वायरस के लिए अब तक 3,62,862 लोगों की जांच की गई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख