Hanuman Chalisa

विश्व में Corona संक्रमितों की संख्या 10 करोड़ के पार, 5.5 करोड़ लोग हुए ठीक

Updated: बुधवार, 27 जनवरी 2021 (08:19 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से दुनियाभर में अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 करोड़ को पार कर गई है।
ALSO READ: लंबी दूरी की हवाई यात्रा के दौरान भी कोरोनावायरस से संक्रमण का खतरा : अध्ययन
ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में अब तक 10,02,01,258 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि दुनियाभर में 21,54,530 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अब तक 5.5 करोड़ लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं।
 
अमेरिका में 30 करोड़ लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन : अमेरिका में राष्ट्रपति जो बिडेन के प्रशासन की योजना इस वर्ष गर्मी के मौसम तक देश के 30 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की है जिसके लिए 60 करोड़ खुराक की आवश्यकता होगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बिडेन प्रशासन ने कोरोना वैक्सीन की 20 करोड़ अतिरिक्त खुराक खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के मुताबिक बिडेन-हैरिस प्रशासन खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मंजूरी प्राप्त दवा निर्माता कंपनी फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन की 10-10 करोड़ अतिरिक्त खुराक खरीदने की योजना पर काम कर रहा है। फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन की 10-10 करोड़ अतिरिक्त खुराक के उपलब्ध होने से इस वर्ष गर्मियों के मौसम तक 30 करोड़ अमेरिकी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा सकती है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख