Daily Horoscope
✕

Delhi Coronavirus Update : दिल्ली में Corona के 1192 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख के पार

Updated: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (22:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 1192 नए मरीज सामने आने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में कुल कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख के पार हो गई है। वहीं, अब तक कुल 4178 लोगों ने इस महमारी में अपनी जान गंवाई है।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में कोविड-19 से 11 लोगों की मौत दर्ज की गई जिन्हें मिलाकर कुल मृतकों की संख्या 4178 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक इस अवधि में 5721 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर/सीबीनैट/ट्रूनैट विधि से की गई जबकि 9324 नमूनों की जांच त्वरित एंटीजन किट से की गई।

दिल्ली सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 1,50,652 है जिनमें से 11366 उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों में से 5882 लोगों का उनके घर में ही इलाज चल रहा है।
बुलेटिन के अनुसार अब तक दिल्ली में 1,35,108 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या पलायन कर दूसरे स्थान जा चुके हैं। दिल्ली सरकार के मुताबिक मौजूदा समय में राष्ट्रीय राजधानी के 532 स्थानों को निषिद्ध क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख